{"_id":"574343844f1c1b78186915d6","slug":"seeking-to-build-bridges-started-an-indefinite-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल बनाने की मांग, बेमियादी धरना शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल बनाने की मांग, बेमियादी धरना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बेमियादी धरना शुरू।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआनों नदी के बनकटा घाट पर पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर बनकटा घाट पक्का पुल निर्माण समिति द्वारा सोमवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। इसमें क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग है।
बनकटा घाट पक्का पुल निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं विहिप नेता विंध्याचल आजाद का कहना है कि लोहरैया से बनकटा घाट मार्ग पर आवागमन बराबर लगा रहता है। यहां पर पक्के पुल के निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही है, लेकिन सरकार पीपे के पुल को बनाकर काफी दिनों से जनता के आंख में धूल झोकने का काम कर रही है। यहां पर पक्का पुल का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर समेत अन्य जगहों पर जाने आने में काफी आसानी हो जाएगी। आंदोलनकारियों का कहना है कि अब आर पार की लड़ाई शुरू कर दी गई। धरना तभी समाप्त किया जाएगा जब शासन के लोग पुल के निर्माण की घोषणा कर देगें। उन्होंने कहा कि यदि धरने पर भी शासन प्रशासन की नींद नही खुली तो जल सत्याग्रह शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर विजयी राय, ऋषिकेश शुक्ल, गोबिंदा सिंह, देवेंद्र सिंह, दुर्गा राय, धर्मपाल, प्रमोद सिंह, जयराम आदि लोग मौजूद रहे।