फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seeing the deficiencies in the register, the SP reprimanded the Mehndaval police station

Sant Kabir Nagar News: रजिस्टर में कमियां देख एसपी ने लगाई फटकार

Thu, 31 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing the deficiencies in the register, the SP reprimanded the Mehndaval police station
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार की देर शाम मेंहदावल थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टरों में कमियां देखकर मेंहदावल थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई तथा कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने सबसे पहले थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ सफाई में पाई गई। बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय गैरजमानती वारंट, कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय शमन, गुंडा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा थाने पर खड़ी जफ्त वाहनों का सुसंगठित तरीके से रखरखाव के आदेश दिए। महिला डेस्क पर कार्यरत पुलिसकर्मी को महिलाओं से मृदु व्यवहार करने को कहा गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह, पीआरओ एसपी दुर्गेश कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल कस्बे का किया पैदल भ्रमण
एसपी संदीप कुमार मीना ने कस्बा मेंहदावल में आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पैदल गश्त कर सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित कर मुख्य मार्ग, प्रतिष्ठान, दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे द्वारा ज्यादा से ज्यादा मुख्य मार्ग को कवर करने हेतु सुझाव दिया गया, जिससे अपराधों के रोकथाम में सहायता हो सके। मुख्य मार्गों पर मौजूद मंदिर, मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed