फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seeing angry people employee off the bank in Maghar

मगहर में विरोध्ा देखकर बैंक बंद कर गए कर्मचारी

Fri, 16 Dec 2016 11:19 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 16 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Seeing angry people employee off the bank in Maghar
लोगों के हंगामे के बाद एसबीआई मगहर की शाखा बंद कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के 38वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम अभी भी नहीं खुले, शहरों में जो खुल रहे हैं वहां लोगों को रकम के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। मगहर में कैश की किल्लत पर लोगों ने हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देखकर बैंककर्मी एसबीआई की शाखा बंद करके चले गए। लोहरौली और सांथा में लोगों जाम लगा दिया। लोहरौली में जाम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इसी बीच भाजपा नेताओं का काफिला गुजरा तो लोगों ने उन्हें रोक लिया। यहां दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली। एसबीआई बेलहर शाखा पर भी लोगों ने हंगामा किया। कैश की कमी से पूर्वांचल बैंक की सभी  51 शाखाए बंद रहीं, वहीं उमरिया बाजार शाखा भी नहीं खुली।
विज्ञापन


लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल बैंक की लोहरौली शाखा बंद होने से गुस्साए लोगों ने बैंक के सामने बीएमसिटी मार्ग पर जाम लगा दिया। इसी बीच पूर्वाह्न 11 बजे यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान पहुंचे और धरने पर बैठ गए। करीब 12 बजे भाजपा नेता मदन नारायन सिंह और राकेश सिंह बघेल का काफिला उसी रास्ते परिवर्तन यात्रा में शामिल होने को गुजरा तो लोगों ने काफिले को रोक लिया। यहां दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख एसओ बखिरा व एसओ दुधारा ने मामला संभाला और जाम खुलवाया।   
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे की एसबीआई शाखा में कैश न होने पर ग्राहक हंगामा करने लगे।

समझाने आए  शाखा प्रबंधक और कैशियर को ग्राहकों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। लोगों के तेवर देखकर बैंककर्मी बैंक बंद करके चले गए। देर शाम तक बैंक खुलने के इंतजार में लोग बैंक के बाहर जमे रहे। इस शाखा के ग्राहक एक सप्ताह से अधिक समय से कैश न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां आए तसलीम अंसारी, राम निवास, जंगी लाल, राम वृक्ष ने बताया कि लगातार एक सप्ताह से बैंक की लंबी कतार लग रही है, लेकिन  नकदी नहीं मिल पा रही है। अजोरमती, सुग्गी देवी, चंद्रकला आदि महिलाओं ने कहा कि घर में खर्च के लिए पैसे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई हरिहरपुर की शाखा में छठवें दिन भुगतान हुआ, लेकिन प्रति ग्राहक सिर्फ एक- एक हजार रुपये का ही भुगतान पाया तो लोग बुझे मन से घर लौटे। शहर में एचडीएफसी, यूूको, पीएनबी, आंध्रा बैंक और एक्सिस बैंक का एटीएम बंद रहा। एसबीआई विकास भवन की शाखा और एटीएम पर कैश की कमी से भुगतान नहीं हुआ। कृषि शाखा और उसका एटीएम बंद रहा। जबकि एसबीआई की मुख्य शाखा पर एक ही एटीएम काम करता मिला। यहां के दो एटीएम बंद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed