फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   security raise in haser bazar block area

छावनी में तब्दील हुआ हैंसर बाजार ब्लॉक परिसर

Wed, 28 Sep 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
security raise in haser bazar block area
हैंसर ब्लाक परिसर में तैनात पुलिसकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
छावनी में तब्दील हुआ हैंसर बाजार ब्लॉक परिसर
विज्ञापन

- 30 सितंबर को ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर होनी है बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। 30 सितंबर को क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार के ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पीएसी और पुलिस के जवान ब्लॉक परिसर में तैनात किए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख जइनत्रा देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए विधायक गणेश चंद चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान के नेतृत्व में 99 में से 76 बीडीसी 22 अगस्त को जिला अधिकारी को शपथ पत्र दिए। 23 अगस्त को दिए गए शपथ पत्रों का सत्यापन कराने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आठ सितंबर को क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाने की तिथि मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन

सात सितंबर को एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार के अवकाश पर चले जाने के कारण 8 सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। उसके बाद कालिंदी चौहान हाईकोर्ट पहुंची। हाईकोर्ट ने इस मामले में जिलाधिकारी से जवाब मांगा तो उन्होंने 30 सितंबर को बैठक बुलाए जाने तिथि घोषित करते हुए हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को आयोजित बैठक की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आने लगी, वैसे-वैसे राजनीतिक घटनाक्रम भी तेजी के साथ बदलने लगा। विधायक गणेश चंद्र चौहान के दाहिने हाथ कहे जाने वाले भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह को जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने पदमुक्त कर दिया।
इसी बीच मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में शासन ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के विरुद्ध दो वर्ष के भीतर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके बाद 30 सितंबर को होने वाली बैठक को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

दोनों पक्ष अपने-अपने तरीके से अपनी-अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए बुधवार को हैंसर ब्लॉक परिसर मेें पीएसी व पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामप्रकाश का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed