फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Security agencies took the horoscope of the British cleric with them.

Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलना की कुंडली साथ ले गईं सुरक्षा एजेंसियां

Tue, 17 Feb 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Security agencies took the horoscope of the British cleric with them.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मीट मंडी रोड स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया के सील होने के बाद दूसरे भवन में अवैध रूप से संचालन और विदेशी फंडिंग से जुड़ा डाटा एनआईए की टीम साथ ले गई है। 11 फरवरी को जिले में पहुंची ईडी की टीम ने भी ब्रिटिश मौलाना के आवास पर छापा मारकर जांच की थी। इसके बाद 12 को एनआईए की टीम भी पहुंची और कुछ विभागों में जाकर अभिलेख खंगाले। अब ईडी और एनआईए की जांच से मौलाना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक निदेशक प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम के मामले में दोहरी नागरिकता वाले मौलाना शमशुल हुदा खान के आवास पर छापेमारी की थी। ईडी की टीम ने लगभग 16 घंटे तक मौलाना के मीट मंडी स्थित आवासीय परिसर की जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम को परिसर से कुछ खास नहीं मिला। फिर भी ईडी की टीम के अनुसार उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मौलाना व उनके परिजनों की व्यक्तिगत जानकारी मिली। इनमें रजा फाउंडेशन तथा कुल्लियातुल बनातिर रजाबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के नाम पर रखे गए खाते भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खातों में पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। साथ ही 17 अचल संपत्तियों के अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और अभिलेख बरामद और जब्त किए गए। इन संपत्तियों का घोषित मूल्य करीब तीन करोड़ रुपये है। इनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
इसके बाद एनआईए की टीम 12 फरवरी को जिले में पहुंची और अधिकारियों से मुलाकात कर मौलाना से जुड़े केस हिस्ट्री एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच पड़ताल व छानबीन की। सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम कई महत्वपूर्ण अभिलेख भी अपने साथ विभागीय अधिकारियों से लिए हैं, जो उनकी जांच में सहायक हो सकते हैं। इन दोनों जांच एजेंसियों के जिले में आने से अब मौलाना पर कड़ी कार्रवाई की संभावना व्यक्त की जा रही है।
-------------------------
विदेश में भी देश विरोधी गतिविधियाें में शामिल रहा मौलाना
मौलाना शमशुल हुदा खान विदेश में रहने के दौरान भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगस्त 2025 में वह दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में स्थित पाकिस्तानी दूतावास में पाकिस्तानी संगठन की तरफ से आयोजित कश्मीर शोषण दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुआ। पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी ने उसे आमंत्रित किया था।

पाकिस्तानी साउथ अफ्रीका एसोसिएशन की तरफ से पांच व छह अगस्त को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में फ्री कश्मीर-फ्री कश्मीर के नारे लगे थे। इसकी जांच इंटेलीजेंस एजेंसी के द्वारा करने की सूचना मिल रही है। जबकि एटीएस की जांच में मौलाना के ब्रिटेन की नागरिकता के बाद विदेशों में कट्टरपंथी विचारधारा के प्रचार प्रसार, विदेशी फंड व जम्मू कश्मीर में संदिग्धों से संपर्क समेत अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।
इधर अब ईडी और एनआईए ने भी अपने जांच का दायरा बढ़ा दिया है, जिससे मौलाना का साथ और सहयोग देने वाले परिवार के साथ ही अन्य लोग भी जल्द ही बेनकाब होंगे और उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed