{"_id":"6706c4761280f93d9b011c97","slug":"secretary-not-posted-development-work-stalled-in-10-villages-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122030-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सचिव की तैनाती नहीं... 10 गांवों में विकास कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सचिव की तैनाती नहीं... 10 गांवों में विकास कार्य ठप
Wed, 09 Oct 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
- सेमरियावां ब्लाॅक में 22 सितंबर से सचिव नहीं, तैनाती की मांग
- विभाग ने सचिव को निलंबित कर दिया था
- जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ब्लॉक मुख्यालय का काटना पड़ रहा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की 10 ग्राम पंचायतें 22 सितंबर से ही सचिव नहीं हैं। पंचायत सचिवों की तैनाती नहीं होने से गांवों में विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। संबंधित ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से गांवों में पंचायत सचिवों की तैनाती की मांग की है।
कानपारा और करही क्लस्टर के दस गांवों में तैनात सचिव अब्दुल लतीफ को पिछले माह 22 सितंबर को शाम में विभाग ने निलंबित कर दिया गया था। निलंबन की अवधि में किसी अन्य सचिव को इस ग्राम पंचायत का कार्यभार न देने से विकास कार्य प्रभावित है। गांव वालों को सचिव की तैनाती न होने से ग्रामीणों को जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर नकल आदि के लिए ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है।
गांव वालों ने बताया कि सचिव के निलंबन को लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक विभाग ने किसी भी सचिव को इस ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं दिया गया। जिससे सभी छह ग्राम पंचायतों का विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ा है। इजहार अहमद, अब्दुल बाकी, इरशाद अहमद, अकबर हुसैन, मो आरिफ, कमलेश यादव आदि ने सचिव की तैनाती कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
मेरी तरफ से पंचायत सचिवों की तैनाती संबंधी प्रस्ताव तैयार कर जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजा गया है। जल्द ही तैनाती हो जाएगी।
- विजय कुमार सिंह, बीडीओ
इन गांवों में सचिव की तैनाती नहीं
करही, देवरिया विजई, उपधी, उसराशहीद, करमाखान, डड़वामाली, रक्शाकला, कानपारा, देवरिया नासिर,कड़जा