फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Secretaries have not submitted the account for street lights even after four months.

Sant Kabir Nagar News: चार माह बाद भी सचिवों ने नहीं दिया स्ट्रीट लाइट का हिसाब

Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Secretaries have not submitted the account for street lights even after four months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के सत्यापन को लेकर पंचायत विभाग के अधिकारियों के आदेश का असर नहीं दिख रहा है।
बिना वैध विद्युत कनेक्शन के स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने और दिन-रात जलने की शिकायतों के बाद एडीओ पंचायत ने 20 अप्रैल को सभी संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों से लाइटों की संख्या, स्थान और विद्युत कनेक्शन की स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट दो दिन में उपलब्ध करानी थी, लेकिन चार माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सचिवों ने निर्धारित प्रारूप पर विवरण उपलब्ध नहीं कराया।

मामले में एडीओ पंचायत की ओर से सचिवों को रिमाइंडर भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने से सवाल उठ रहे हैं कि स्ट्रीट लाइटों की संख्या, उनके स्थान और बिजली कनेक्शन की स्थिति बताने में इतनी देरी क्यों की जा रही है। सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायत और 183 राजस्व गांव हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि का बड़ा हिस्सा स्ट्रीट लाइटों की खरीद और स्थापना पर खर्च किया गया। मुख्य मार्गों, गलियों, चौराहों, पंचायत भवनों और सामुदायिक शौचालयों के आसपास बड़ी संख्या में लाइटें लगाई गई हैं। हालांकि, इन लाइटों के लिए वैध विद्युत कनेक्शन लिया गया है या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दिन-रात जलती हैं लाइटें, कनेक्शन की स्थिति पर सवाल ः
ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटों के दिन-रात जलने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed