फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Secondary teachers will surround the directorate on October 22

Sant Kabir Nagar News: 22 अक्तूबर को निदेशालय घेरेंगे माध्यमिक शिक्षक

Wed, 16 Oct 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers will surround the directorate on October 22
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद में हुई। बैठक में 22 अक्तूबर को लखनऊ शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर आयोजित धरने की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने सरकार से दीपावली से वेतन भुगतान की मांग की है। दीपावली से पहले महंगाई भत्ते और बोनस की घोषणा ना होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को पड़ रहा है। जिससे लगातार अवकाश होने के नाते शिक्षक कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पाएगा। परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व वर्षों की भांति सरकार शिक्षक कर्मचारियों को एडवांस में दीपावली से पहले वेतन का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है। हमेशा छमाही महंगाई भत्ते की घोषणा दीपावली से पूर्व हो जाया करती थी, लेकिन वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार ने अभी तक कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है जिससे लोगों में नाराजगी है। अभी तक बोनस की भी घोषणा नहीं हुई है। वहीं जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि 22 अक्तूबर को लखनऊ निदेशालय पर आयोजित धरने में जनपद के सभी विद्यालयों से माध्यमिक शिक्षक जाएंगे। जिसके लिए विद्यालय इकाई अध्यक्ष से संपर्क किया जा रहा है। संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया। बैठक में यूनुस अख्तर खान, मोहिबुल्लाह खान, पुनीत कुमार त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, गोपालजी सिंह, जय प्रकाश गौतम, विजय यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed