फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Second wife stopped the body from being burnt, the last rites took place after honoring Mannauval.

Sant Kabir Nagar News: शव जलाने से दूसरी पत्नी ने रोका, मान मन्नौव्वल के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 08 Feb 2024 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Second wife stopped the body from being burnt, the last rites took place after honoring Mannauval.
-कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बीमारी से हुई थी मौत
विज्ञापन

-सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ महिला थाने की पुलिस भी घाट पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की गंभीर बीमारी के बाद मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घाट पर लेकर पहुंचे। इसी बीच दूसरी पत्नी ने शव जलाने से रुकवा दिया। सूचना के बाद कोतवाली एवं महिला थाने की पुलिस घाट पर पहुंच गई। काफी मान मनौव्वल के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शख्स गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसका लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में निधन हो गया। एक दिन पूर्व हुई मौत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह परिजन शव लेकर अजगईबा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसी बीच पुलिस को फोन करके मृतक की दूसरी पत्नी ने शव देखने की बात कह कर अंतिम संस्कार से रोक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी अप्रिय स्थिति की आशंका पर महिला थाने की पुलिस को भी अजगईबा घाट पर बुला लिया गया। महिला घाट पर पहुंची तो मृतक के घर और गांव से अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं। पुलिस ने शव को दिल्ली से आने वाली महिला को दिखवाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि दिल्ली से आने वाली महिला ने शव देखने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसे शव दिखवा दिया गया, मौके पर कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed