फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Second Friday prayer was performed with devotion

Sant Kabir Nagar News: अकीदत के साथ अदा की गई दूसरे जुमे की नमाज

Sat, 15 Mar 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Second Friday prayer was performed with devotion
सेमरियावां जामा मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करते रोजेदार
सेमरियावां। ब्लॉक के विभिन्न गांव, कस्बों और बाजारों में स्थित मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान उल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुसलमानों ने खुदा से अपने किए मगफिरत के लिए गुनाहों की माफी मांगी। साथ ही मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए भी दुआ की।
विज्ञापन

इस दौरान मदनी मस्जिद के इमाम कारी नसीरुद्दीन ने कहा कि रमजान अल्लाह का महीना है। यह बरकत, मगफिरत व रहमत का महीना बड़े खुशनसीब लोगों को मिलता है। मुसलमान जिस तरह से इस माह में नमाज और खुदा की इबादत करते रहे हैं अन्य महीनों में भी करते रहें। रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का चल रहा है। दूसरा अशरा रमजान के बीसवें रोजे के सूरज डूबने तक रहेगा। दूसरे अशरे में रोजेदार अल्लाह से मगफिरत (माफी) की दुआ करें। इस दौरान अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा की जाती है।
विज्ञापन

करही, उसराशहीद, बाघनगर, उंचहरा कला, सेहुड़ा, दुधारा, कोहरियावां, देवरिया नासिर, दशांवा, अगया, चिउंटना, नव्वा गांव, सालेहपुर, दरियाबाद, करमाखान, दानोकुइयां, रकशाकला, बजहरा, चिउटना समेत कई गांव की जामा मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिदों में अजान की आवाज सुनते ही बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग साफ-सुथरे कपड़े पहनकर व खुशबू लगाकर मस्जिद की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed