फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Season friendly bird still come up short

मौसम अनुकूल फिर भी कम आए पक्षी  

Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Season friendly bird still come up short
‌बखिरा झील में भ्रमण करते पक्षी। - फोटो : अमर उजाला
पक्षियों की चहचहाहट से बखिरा झील की रमणीयता बढ़ गई है। लोग भी सैर करने आ रहे हैं, पर इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5,000 पक्षी घट गए हैं। यह तब है, जब वन विभाग के अफसर इस वर्ष मौसम को अनुकूल बता रहे हैं। पिछले वर्ष जहां 35,000 पक्षी आए थे, वहीं इस वर्ष 30,000 पक्षियों के यहां आने का अनुमान है।
विज्ञापन


यूरोप, रूस, साइबेरिया से लंबी दूरी तक करके प्रवासी पक्षी बखिरा झील में प्रत्येक आते हैं। इस वर्ष भी झील में तरपल, मुरेन, जखाना, ई ग्रेट, पिजनटील, गेगरी, मखानी, जांगिल, लालसर, पटियरा, टिकिया, नीलसर, कामनड्रिल, रेडक्रेस्टेड, रेडक्रेस्टेड प्रोचर्ड शवाह जैसे प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट दिनभर सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी सुरेश राम ने बताया पक्षी विहार इस साल मौसम अनुकूल होने के बावजूद पक्षियों की आवक घटी है। वैसे करीब 30,000 पक्षियों के आने का अनुमान है, जिसमें 250 की संख्या में लालसर पक्षी आए हैं। पक्षियों के शिकार पर रोक लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अलग- अलग तिथियों में इस साल अब तक कुल 10 शिकारियों को पकड़ा गया था। एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि शेष मामलों में 40,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है।                   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed