फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDRF searches for farmer drowned in Saryu

Sant Kabir Nagar News: सरयू में डूबे किसान की एसडीआरएफ ने की तलाश

Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
SDRF searches for farmer drowned in Saryu
- तलाश में जुटी रही एसडीआरएफ की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। सरयू नदी में डूबे क्षेत्र के तुरकौलिया नायक गांव निवासी 65 वर्षीय किसान की तीसरे दिन भी पता नहीं चला। जबकि एसडीआरएफ की टीम घटना के तीसरे दिन यानि सोमवार को पूरा दिन नदी में उसकी तलाश करने भी जुटी रही।


65 वर्षीय राजबली शनिवार की शाम शौच के लिए सरयू नदी के किनारे गए हुए थे। उसी दौरान पैर फिसलने के कारण नदी में जाकर गहरे पानी में डूब गए। डूबने के बाद से उनका तलाश स्थानीय गोताखोर घटना के ही दिन देर रात तक किए लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह से लेकर शाम तक और सोमवार को भी पूरा दिन एसडीआरएफ की टीम नदी में किसान राजबली की तलाश में जुटी रही। लेकिन देर शाम तक तलाश चलती रही। ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव का कहना है कि नदी में डूबे किसान राजबली की तलाश बहुत की गई लेकिन पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed