{"_id":"6149ffe48ebc3e7ac0759d41","slug":"sdrf-khalilabad-news-gkp410057354","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: युवती का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: युवती का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ की तलाश जारी
Tue, 21 Sep 2021 09:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
युवती की तलाश करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र पुल से कुआनो नदी में छलांग लगाने वाली युवती का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। धनघटा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को पूरे दिन नदी में युवती की तलाश की।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर में महुली क्षेत्र के कोदवट गांव की तरफ से एक 22 वर्षीय युवती पैदल तेजी के साथ चलते हुए कटार मिश्र पुल पर पहुंची। इधर-उधर ताक झांक करने के बाद पुल से कुआनो नदी में कूद गई। युवती को नदी में कूदते देख मछुआरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर युवती की तलाश नदी में कराती रही, जब पता नहीं चला तो थाने लौट गई। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम धनघटा पुलिस के साथ नदी में उतरी और काफी दूर तक नदी में यवुती की तलाश की।
विज्ञापन
शाम तक युवती का पता नहीं चल सका था। एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि देर शाम तक एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने युवती की तलाश नदी में की लेकिन पता नहीं चला। युवती की तलाश जारी रहेगी।