फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM marched on foot to inquire about the condition of Durga pandals.

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने पैदल मार्च कर दुर्गा पंडालों का जाना हाल

Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
SDM marched on foot to inquire about the condition of Durga pandals.
मूर्ति विसर्जन स्थल का भी किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बुधवार को देर शाम एसडीएम के नेतृत्व में कस्बे में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पंडालों का जायजा लिया। दुर्गा प्रतिमा जुलूस के मार्गों का निरीक्षण करने के साथ ही विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।


मेंहदावल नगर पंचायत में स्थापित दुर्गा प्रतिमा तथा पंडाल एवं विसर्जन मार्ग का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संदीप कुमार सरोज तथा थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे मय फोर्स पैदल किया। नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं तथा पंडालों का जायजा लिया। दुर्गा पूजा समिति के लोगों से भी मुलाकात की और शासन तथा कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। जिस मार्ग पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलता है, उस मार्ग का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। यहां से एसडीएम मूर्ति विसर्जन स्थल पर पहुंचे वहां उन्होंने विसर्जन के दिन वेरीकेटिग करने के साथ ही लाइट की व्यवस्था तथा मौके पर नाविकों की तैनाती कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसआई भीमसेन सिंह, लालजी यादव, गौरी शुक्ला, बृजेश सिंह, विजय सिंह, आलोक मणि, भूपेंद्र सिंह, धीरज सिंह, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed