फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scrutiny of nomination papers, five papers rejected

Sant Kabir Nagar News: नामांकनपत्रों की हुई जांच, पांच पर्चे खारिज

Wed, 26 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of nomination papers, five papers rejected
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई जांच में कुल पांच पर्चे खारिज किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के तीन व सदस्य पद के दो पर्चे शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर 106 व सदस्य के लिए 956 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 27 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने की तिथि निर्धारित है। उसके बाद सही तस्वीर उभरकर सामने आएगी।
विज्ञापन

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद पर एक व सदस्य पद के एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के दो, जबकि नगर पंचायत मेंहदावल में सदस्य पद के एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद पद 14 और सदस्य के लिए 210, नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद पर 20 तथा सदस्य के लिए 150 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद पर 10 और सदस्य के लिए 87, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद पर 16 तथा सदस्य के लिए 173, नगर पंचायत बेलहर में अध्यक्ष पद पर 13 और सदस्य के लिए 97, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद पर 16 तथा सदस्य के लिए 99 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा में अध्यक्ष पद पर 14 व सदस्य के लिए 109 और नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद पर तीन व सदस्य के लिए 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 27 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जाने की तिथि निर्धारित है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed