फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   screeing

30 वर्ष से ऊपर के लोगों की होगी गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग

Sat, 04 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
screeing
30 वर्ष से ऊपर के लोगों की होगी गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

- 30 जून तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलेगा अभियान
- 14 से 21 जून तक प्रत्येक सेंटर पर होगा योगा अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गैर संचारी रोगों की जांच और उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अभियान चलाया जाएगा। 30 वर्ष से ऊपर के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान शुगर, उच्च रक्तचाप, स्तन कैंसर सहित अन्य की जांच होगी। इसके साथ ही लोगों को परामर्श दिया जाएगा। यह अभियान 30 जून तक चलेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने सीएमओ को भेजे पत्र कहा समस्त उपकेंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जांच की जाएगी। अभियान के लिए जो लक्ष्य तय किया गया है, उसके मुताबिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्षेत्र में कम से कम 25 प्रतिशत 30 वर्ष के ऊपर के पुरुषों व महिलाओं का गैर संचारी रोग संबंधी जांच की जाएगी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उपकेंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 185 लाभार्थी प्रति आशा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि 30 वर्ष के ऊपर के महिला व पुरुष के गैर संचारी रोगों के स्क्रीनिंग के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ले जाएं। प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आशा द्वारा वीएचएनडी पर छूटे हुए महिलाओं व पुरुषों को स्क्रीनिंग के लिए लाया जाएगा। एएनएम और ब्लॉक कम्यूनिटी हेल्थ अधिकारी लाभार्थियों की स्क्रीनिंग करेंगी। इसके साथ ही 14 जून से 21 जून विश्व योग दिवस तक प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योगाभ्यास की गतिविधियां संचालित होगी। प्रत्येक सत्र में 100 लोगों को योगाभ्यास में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 93 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभियान को चलाए जाने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया गया है। एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि अभियान की जिले स्तर पर निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed