फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scout guides have the passion to do something for the country and society: Ram Kumar

स्काउट गाइड में देश समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है : राम कुमार

Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Scout guides have the passion to do something for the country and society: Ram Kumar
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में सोमवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड के प्रथम और द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन झंडारोहण के बाद मैपिंग, सिग्नलिंग, अनुमान लगाना, मार्च पास्ट और भारत स्काउट एवं गाइड के इतिहास के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शिविर में झंडारोहण प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार होते हैं। उनमें देश समाज व क्षेत्र के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा भी होता है। उन्होंने कहा कि आपका सौभाग्य है कि आप एक ऐसी संस्था से जुड़े हैं, जिसके माध्यम से न सिर्फ आप समाजसेवा बल्कि राष्ट्र सेवा भी कर सकेंगे। जिला स्काउट संगठन कमिश्नर रमेश चंद यादव ने पहले दिन टोली विधि, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, स्काउटिंग गाइडिंग का सिद्धांत, स्काउटिंग का इतिहास, विभिन्न प्रकार की तालियां आदि का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

शिविर में जिला संगठन गाइड कमिश्नर बबीता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रोवर लीडर रामकेश चौधरी, नितिन कुमार और रजिया अंसारी झंडारोहण के बाद मैपिंग सिग्नलिंग अनुमान लगाना मार्च पास्ट और भारत गाइड का इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्काउट कमिश्नर एडल्ट रिसोर्सेस अभिषेक कुमार सिंह, स्काउट प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, आलोक कुमार पांडेय, उदयभान सिंह, अरुण कुमार ओझा, मनोज कुमार मिश्रा, संत मोहन त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed