{"_id":"6a89e2eceb187caace0df6fd","slug":"scope-of-embezzlement-probe-at-finance-company-expanded-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155977-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फाइनेंस कंपनी में गबन की जांच का दायरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फाइनेंस कंपनी में गबन की जांच का दायरा बढ़ा
विज्ञापन
महुली में बंद पड़ा प्रगति फाइनेंस कंपनी का ऑफिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माइक्रो फाइनेंस कंपनी प्रगति फिनवर्स के 90 लाख रुपये हड़पने के आरोप में महुली शाखा प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन का ब्योरा खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हड़पी गई रकम कहां और किन माध्यमों से खर्च अथवा हस्तांतरित की गई।
इस मामले में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महुली शाखा के प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि कर्मचारियों ने कंपनी की रकम में हेराफेरी कर करीब 90 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया।
पुलिस कंपनी के रिकॉर्ड, शाखा स्तर पर हुए लेनदेन, ग्राहकों से वसूली गई रकम और कंपनी के खातों में जमा धनराशि का मिलान कर सकती है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक ही व्यक्ति के नाम से कई खाते खोलकर हड़पी गई रकम : जांच टीम की मानें तो आरोपियों ने एक ही व्यक्ति के नाम से कई खाते खोल लिए। उसके बाद दुकान व अन्य कार्यों के नाम पर 45 से 65 हजार रुपये तक लोन करने लगे। उसकी धनराशि को अपने जानने वालों के खाते में स्थानांतरित करके उनसे रकम लेकर हड़प कर ली। इस तरह आरोपियों ने 90 लाख की राशि का गबन कर लिया।
इन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी : ठगी के मामले में अभय कुमार तिवारी निवासी बरियारपुर, बलिया (ब्रांच मैनेजर), वीरेंद्र निवासी रामनगर, मुढ़ाल, रायपुर खास, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद (बैंक मित्र), शिव वर्मा निवासी आमा, थाना पैकोलिया, बस्ती (प्रगति पद), अकरम हुसैन निवासी कुरिया एकदंगा, भावपुर, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर (प्रगति मित्र) को गिरफ्तार किया गया है।