{"_id":"672275c29ee75c2c5d0a6710","slug":"scooter-rider-hits-bicycle-allegation-of-assault-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123077-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूटी सवार ने साइकिल मारी ठोकर, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूटी सवार ने साइकिल मारी ठोकर, मारपीट का आरोप
Wed, 30 Oct 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर के छोटी पटखौली का मामला
संतकबीरनगर। शहर के छोटी पटखौली में स्कूटी सवार ने बच्चे की साइकिल में ठोकर मार दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर स्कूटी सवार को विपक्षी मारपीट कर जख्मी कर दिए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
समरेंद्र सिंह निवासी पटखौली ने बताया कि वह साले राज सिंह निवासी लौकहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को रेलवे स्टेशन पर लेने के लिए आए थे। उन्हें लेकर छोटी पटखौली होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक पांच साल के बच्चे की साइकिल से स्कूटी सवार ने ठोकर मार दी। हालांकि बच्चे को कोई चोट नहीं लगा। साइकिल का पहिया थोड़ा सा टेड़ा हो गया।
इसी बात को लेकर विपक्षी विकास, विशाल, रामसुरेश निवासी थाना बखिरा उन दोनों लोगों को गाली देने लगे। मना करने पर उग्र होकर जानमाल की धमकी देकर मारने-पीटने लगे। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोट आया। घटना देखकर तमाम लोगों की भीड़ जुटकर बीच-बचाव किया। पुलिस ने मामले में इस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।