फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scissor attack in land dispute, bricks and stones thrown

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में कैंची से हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर

Sat, 29 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Scissor attack in land dispute, bricks and stones thrown
कैंची के वार से घायल विनोद मौर्या - फोटो : सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के अचकवापुर मोहल्ला में शुक्रवार को दिन में 10 बजे के आसपास जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। कैंची से हमले में एक युवक को काफी गंभीर चोट आया और अन्य लोग भी जख्मी हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाद को शांत कराकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर हालत नाजुक बताया जा रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले में छह नामजद अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित विनोद मौर्य ने बताया कि विपक्षी रामछैल मौर्य के निर्मित मकान के बगल में वह अपने पटीदारों की आमसहमति से छह फुट की गली आने जाने के लिए छोड़ रखी है। विपक्षी रामछैल अपने संपूर्ण रकबे में मकान का निर्माण करा चुके हैं। वह जबरिया गली के रास्ते में खिड़की खोलकर रास्ते पर कब्जा कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे के आसपास वह एवं उनके परिजनों ने जब गली में कब्जा करने का विरोध किया तो विपक्षी रामछैल, राजीव नंदन उर्फ लालचंद, हीरालाल, रीना मौर्या, लालचंद की पत्नी व मां और सब्जी मंडी से कुछ अज्ञात लोग आकर गाली देते हुए ईंट-पत्थर एवं कैंची से हमलाकर दिया। मारपीट में उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए मनोज, रबि, बाबूलाल, कलावती देवी को भी चोटें आईं। विपक्षियों ने सभी को जानमाल की भी धमकी दी। प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मारपीट में घायलों को मेडिकल परीक्षण एवं उपचार के लिए पुलिस निगरानी में अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed