{"_id":"62092c633f5e4b546e1c3492","slug":"school-open-from-monday-khalilabad-news-gkp4268181177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से खुलेंगे स्कूल, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से खुलेंगे स्कूल, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से खुलेंगे स्कूल, तैयारियां पूरी
- विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया जाएगा स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते डेढ़ माह से बंद चल रहे विद्यालय सोमवार से खुल जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही कई स्कूलों को गुब्बारे से सजाया जाएगा।
बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय 25 दिसंबर को बंद कर दिए गए थे। उसके बाद 14 फरवरी से शासन ने विद्यालय खोले जाने का आदेश दिया है। जिसके क्रम में विद्यालयों में विशेष तैयारी की जा रही है। बच्चे काफी दिन बाद स्कूल पहुंच रहे हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। शिक्षक तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही विद्यालय को गुब्बारा से सजाया भी जाएगा। स्कूलों में मास्क व सैनिटाइजर रखने का निर्देश दिया गया है। बच्चों के अभिभावकों से भी कहा गया है कि बच्चों को मास्क लगाकर ही विद्यालय भेजे। जो बच्चे मास्क लगाकर नहीं आएंगे उन्हें विद्यालय पर मास्क दिया जाएगा।