{"_id":"6317888f09d57940e957d9ac","slug":"schlorship-for-12th-pass-student-khalilabad-news-gkp4496150181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण छात्रों को मिलेगा स्कालरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण छात्रों को मिलेगा स्कालरशिप
विज्ञापन

- डीआईओएस ने छात्रों से माध्यमिक शिक्षा परिषद पर आवेदन करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर स्कालरशिप मिलेगा। इसके लिए छात्रों को स्कालरशिप के लिए आवेदन करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के विज्ञान विषय की रुचि बढ़ाने के लिए यह स्कालरशिप योजना शुरू की है।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान विषय से स्नातक में प्रवेश लेने वाले यूपी बोर्ड 2022 के उत्तीर्ण छात्रों को स्कालरशिप योजना शुरू की गई है।
इस योजना के अंतर्गत 79.40 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले छात्र ही इस योजन के लिए पात्र होंगे। इसके लिए छात्रों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ ही योजना से संबंधित अन्य जानकारी वेबसाइट पर मिल सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में करीब 40 छात्र विज्ञान वर्ग में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह सभी इसके लिए पात्र हैं। उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों से अपने-अपने विद्यालयों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों से आवेदन कराने को कहा है।