{"_id":"651ef64661d5140739039eec","slug":"scam-worth-rs-2567252-exposed-in-development-work-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-3808-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विकास कार्य में 25,67,252 रुपये का घपला उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विकास कार्य में 25,67,252 रुपये का घपला उजागर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक ही दिन एक ही फर्म को कर दी गई रकम ट्रांसफर, प्रभारी मंत्री के निर्देश पर हुई जांच
- जांच में प्रधान और तत्कालीन सचिव पाए गए दोषी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर सेमरियावां विकास खंड के ऊंचहरा कला में हुई जांच में 25,67,252 रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही दिन एक ही फर्म को कई बार में यह रकम ट्रांसफर की गई। इसमें भुगतान प्राप्त करने वाली आपूर्तिकर्ता फर्म की भी संलिप्तता प्रतीत होती है। जांच में प्रधान और तत्कालीन सचिव दोषी पाए गए।
सेमरियावा विकास खंड के ऊंचहरा कला के प्रधान कलीमुल्लाह कलीमुल्लाह अंसारी ने चार मई 2023 को सीडीओ और जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि विभिन्न मदों से ग्राम सभा में कार्य कराया गया है। प्रधान ने विभिन्न मदों मेें जो कार्य पूर्ण कराए, उसकी पूरी रकम 28,56,286 रुपये हुई। इतने का भुगतान 13 बार में आंसु इंटर प्राइजेज एजेंसी मुंडेरवा बस्ती को 15 अगस्त 2021 को किया गया। इसी फर्म के नाम इससे पहले भी तीन बार भुगतान किया गया। आरोप मढ़ा कि इसके पूर्व दो बार भुगतान किसी अन्य फर्म के नाम हुआ। कुल 28,56,385 रुपये के भुगतान के बजाय पूर्व सचिव आनंद कुमार के जरिये 17,90,000 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि 10,66,385 रुपये के भुगतान के लिए उसे परेशान कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर सीडीओ संत कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लिया और मामले की जांच डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी को सौंपी। जांच अधिकारी डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि 20 सितंबर 2023 को बीडीओ सेमरियावां को प्रत्र प्रेषित किया गया कि 21 सितंबर को उक्त प्रकरण से संबंधित सचिव, प्रधान और तत्कालीन सचिव अभिलेख के साथ उसके कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित कराएं। निर्धारित तिथि को प्रधान कलीमुल्लाह एवं तत्कालीन सचिव आनंद कुमार बिना अभिलेखों के उपस्थित हुए। इनके जरिये जांच में सहयोग नहीं किया गया। फिर 22 सितंबर को अभिलेखों के साथ उन्हें उपस्थित होने को कहा गया है, लेकिन कोई कर्मचारी एवं प्रधान उपस्थित नहीं हुए और न ही पत्रावली उपलब्ध कराएं। बीडीओ सेमरियावां ने जो विवरण दिया, उसमें ग्राम पंचायत ऊंचहरा कला में 15 अगस्त 2023 को विभिन्न मदों में आंसु इंटर प्राइजेज मुंडेरवा बस्ती को 25,67,252 रुपये का भुगतान किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद पांच अक्तूबर तक कोई पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई। जिससे पूर्ण रूप से जांच की जा सकें। प्रधान ने 17 जून 2023 को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके जरिये जो चार मई को शिकायती पत्र दिया गया है, उसका संज्ञान न लिया जाए। ग्राम प्रधान कलीमुल्लाह अंसारी एवं तत्कालीन सचिव आनंद कुमार के जरिये भुगतान की धनराशि के सापेक्ष परियोजनावार व कार्यवार अभिलेख और निविदा पत्रावली उपलब्ध न कराने से उक्त प्रकरण में वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय धन का गबन परिलक्षित होता है। एक ही तिथि में एक ही फर्म को अनेक बार में 25,56,252 रुपये की धनराशि का अंतरण कदाचार एवं अनियमितता को प्रदर्शित करता है। जिससे भुगतान प्राप्त करने वाली आपूर्तिकर्ता फर्म की भी संलिप्तता प्रतीत होती है। जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी।
जांच में वित्तीय अनियमितता का मामला पाया गया है। दोषी पाए गए प्रधान और तत्कालीन सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। यदि संतोषजनक जवाब नही मिला तो धन की रिकवरी कराई जाएगी। तत्कालीन सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रस्तावित कराई जाएगी।
विज्ञापन
संत कुमार ,सीडीओ