फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saw the open sky outside, then closed the room while humming and Aditi hanged herself.

Sant Kabir Nagar News: बाहर खुला आसमान देखा फिर गुनगुनाते हुए कमरा बंद कर अदिति ने लगाया फंदा

Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Saw the open sky outside, then closed the room while humming and Aditi hanged herself.
गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली अदिति मिश्रा उर्फ रिमझिम (18) खुदकुशी से 10 मिनट पहले गाना गुनगुना रही थी। बुधवार दोपहर में वह ईयर फोन लगाकर बालकनी में घूमकर गाना सुनती भी देखी गई। अदिति की रूममेट दोपहर 12 बजे के करीब मेस में दाल लेने गई थी, तब आखिरी बार अदिति कमरे से बाहर आई और बालकनी के बाहर झांककर देखा और तेजी से गुनगुनाते हुए कमरे में आकर दरवाजा बंद कर लिया। ठीक पांच मिनट बाद रूममेट दाल लेकर आई तो वह अदिति-अदिति चिल्लाती रह गई, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे में यह दृश्य कैद है। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल फुटेज की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

इसमें अदिति की आवाज भी सुनाई दे रही है। कमरा नहीं खुलने पर रूममेट ने हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों को बुलाया। फिर सभी लड़कियों ने मिलकर आवाज लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद लड़कियों ने एक बड़ा स्टूल लगाकर कमरे के झरोखे से अंदर झांखा। पंखे पर फंदा बंधा देख लड़कियां चिल्लाने लगीं। चार-पांच लड़कियों ने मिलकर तब दरवाजा तोड़ा। अंदर फंदे पर अदिति को लटका देखकर हॉस्टल की लड़कियां चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागीं। इसके बाद वहां रहने वाली सभी लड़कियां रोने चिल्लाने लगीं। यह दृश्य भी सीसीटीवी कैमरा में कैद है। दोपहर करीब ढाई बजे माता पिता आए तब अदिति का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद अदिति का शव लेकर परिजन संतकबीरनगर के मेंहदावल स्थित घर चले गए। जहां पर बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हॉस्टल में याद कर रोते रहीं छात्राएं

हॉस्टल में खुदकुशी के बाद बुधवार को अधिकतर लड़कियों ने रात जागकर ही बिताई। सुबह होते ही अदिति की रूममेट अपने परिजनाें के साथ घर चली गई। वहीं अदिति के कमरा नंबर 86 में संचालक ने ताला बंद कर दिया है। उनका कहना है कि अदिति के परिवार वाले आकर सामान ले जाएंगे। तब तक कमरा बंद रहेगा। बृहस्पतिवार को अदिति को यादकर छात्राएं रोती रहीं। वह बोलीं कि हमेशा वह कमरे के बाहर टहलते हुए दिख जाती थी। हॉस्टल में दो बहने अलग-अलग कमरे में रहती हैं, उनसे कहा गया कि दोनों लोग साथ एक कमरे में हो जाओ। तब उस छात्रा ने कहा कि मैं कोटा में रह चुकी हूं, वहां आए दिन खुदकुशी के मामले आते थे। यहां तो पहली बार मैंने सुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खुशी-खुशी किया था नाश्ता, बोला-अचार मुझसे लेना



छात्राओं ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे अदिति हाॅस्टल के मेस में पूरी-सब्जी लेकर कमरे में नाश्ता करने गई थी। तब उसने वहां हंसी मजाक भी किया था। इसके बाद उसने अपनी रूममेट से कहा था कि खाना आ जाएगा तो मुझे भी बता देना। सोमवार को वह 12 दिन अपने घर से हॉस्टल आई थी। रात का खाना उसने मेस में ही जाकर खाया था। तब वहां अन्य छात्राओं से कहा था कि मैं घर से अदरक का अचार लाई हूंं, किसी काे खाना होगा तो मुझसे ले लेगा। सभी ने हामी भरी थी।

सीनियर से डॉक्टर के बारे में पूछा

एक छात्रा ने बताया कि सोमवार को खाना खाते समय अदिति बहकी-बहकी बातें कर रही थी। मंगलवार को जेईई मेन का रिजल्ट आना था, इससे पहले वह घबराई हुई थी। उसने एक सीनियर छात्रा से बोला था कि दिमाग में हलचल सी हो रही है किसी ऐसे डॉक्टर को जानती हैं क्या? इसपर सीनियर छात्रा ने कहा था कि मुझसे अपनी परेशानी बताओ। मैं उसे दूर कर दूंगी। तब वह हंसकर बात टाल गई थी।



परीक्षा को लेकर चिंतित रहती थी अदिति



एक छात्रा ने बताया कि अदिति परीक्षा को लेकर काफी चिंतित रहती थी। उसकी एक आदत याद है कि वह कभी एक जगह स्थिर होकर बैठती नहीं थी। हमेशा चलती फिरती रहती थी। बातचीत के दौरान भी वह टहल-टहल की बातें करती थी। रात के समय जब लोग कमरे से बाहर आने से डरते थे, तब वह बालकनी और नीचे आकर टहलती रहती थी। देर रात तक वह जागती रहती थी। उसे गाना सुनने का भी शौक था।

कोचिंग में हुई शोकसभा

अदिति की मौत के बाद बेतियाहाता स्थित कोचिंग में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान छात्रों ने बताया कि वह कोचिंग में बोलती कम थी, उसके पास सवाल बहुत होते थे। वह केवल सवाल पूछकर चुप हो जाती थी। कभी किसी से बहुत बातचीत नहीं की। इधर 10-12 दिन से वह कोचिंग नहीं आ रही थी। उसकी 17 फरवरी से इंटर की परीक्षा शुरू होनी थी। इस समय अपना पूरा ध्यान वह परीक्षा में लगा रही थी।




ये थी पूरी घटना



ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा संतकबीरनगर के मेंहदावल की अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली थी। मंगलवार को जेईई मेन का रिजल्ट जारी हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हास्टल के कमरे में छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने असफलता मिलने पर खुदकुशी करने की बात लिखी है। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल स्थित मिश्रौलिया गांव के अजय मिश्रा की बेटी अदिति दो साल से गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रही थी। बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती थी। छात्रा के पिता मेंहदावल प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं, फूफा ध्रुव कुमार त्रिपाठी एमएलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed