फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   saurabh presided over the student union elections.

सौरभ सिंह अध्यक्ष, सौरभ पांडेय उपाध्यक्ष और अखिलेश बने महामंत्री

Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
saurabh presided over the student union elections.
एचआरपीजी कॉलेज मे वोट के लिए मनुहार करते छात्र नेता। - फोटो : KHALILABAD
सौरभ सिंह अध्यक्ष, सौरभ पांडेय उपाध्यक्ष और अखिलेश बने महामंत्री
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने सात बूथों पर कुल 70.40 प्रतिशत मतदान किया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सौरभ सिंह अध्यक्ष, अखिलेश यादव महामंत्री, सौरभ पांडेय उपाध्यक्ष और दिनेश यादव पुस्तकालय मंत्री चुने गए।
एचआरपीजी कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और पुस्तकालय मंत्री के चार पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। शुक्रवार को इन पदों के लिए मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। जो दो बजे तक चला। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने बताया कि मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए थे। छात्राओं के लिए अलग बूथ बने थे। कुल 2392 मतदाता में से 1684 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 70.40 प्रतिशत मतदान हुआ। 1684 में से 707 छात्र और 977 छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सिंह को 425 मत और उनके निकटम प्रतिद्वंदी रत्नेश्वर सिंह को 341 मत मिले। सौरभ सिंह ने 84 मतों से जीत हासिल की। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ पांडेय को 1016 मत मिले। उनके निकटम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार यादव को 398 मत मिले। सौरभ पांडेय ने 618 मत से जीत हासिल की। महामंत्री पद के लिए अखिलेश यादव को 475 मत मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी रामअनुज मौर्य को 421 मत मिले। अखिलेश यादव ने 54 मत से चुनाव जीता। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए दिनेश यादव को 778 मत मिला। उनके निकटम प्रतिद्वंदी शुभम मिश्र को 624 मत मिले। दिनेश यादव ने 154 मत से चुनाव जीता। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ रामसोच यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुलिस ने विजयी पदाधिकारियों को अलग-अगल वाहनों में बैठाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सदर एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल श्रीप्रकाश यादव, डॉ पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ प्रताप विजय कुमार, डॉ अमरनाथ पांडेय, डॉ विजय मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशी समर्थकों ने खेली होली
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर गुलाल से होली खेली। उसके बाद जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।हालांकि पुलिस ने विजयी पदाधिकारियों को पहले ही उनके घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed