फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Satguru Nanak appeared...the fog disappeared and the world became clear.

Sant Kabir Nagar News: सतगुरु नानक प्रकटया...मिटी धुंध जग चानन होया

Fri, 07 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Satguru Nanak appeared...the fog disappeared and the world became clear.
गुरूद्वारा में भजन सुनाते बालक-स्रोत गुरूद्वारा
संतकबीरनगर। सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व पर बृहस्पतिवार गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में शबद कीर्तन, पाठ साहिब की समाप्ति, लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के दो बालकों सचदीप सिंह व प्रभजोत सिंह ने गुरुनानक देव जी का भजन सुनाया। दोनों बालकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाया। ‘सतगुरु नानक प्रकटया, मिटी धुंध जग चानन होया’ और ‘कल तारन गुरुनानक आया’ से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भाई सोहन सिंह ने गुरुनानक जी पर एक से एक भजन सुनाया। लोगों ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और गुरुनानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे में संगत ने गुरु नानक देव जी के संदेश “नाम जपो, कीरत करो, वंड छको” को आत्मसात करते हुए सेवा, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतविंदर पाल सिंह जज्जी, प्रीतपाल सिंह, हरभजन सिंह, मदन सिंह, परविंदर सिंह, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सुखमन सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, आशु सिंह, सिमरत सिंह, हर्ष सिंह, कृष सिंह, सिमरदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, सचदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, मानक सिंह, परमजीत सिंह राणा, शैंकी सिंह, श्रेष्ठ जायसवाल, अगम सिंह, अमृत सिंह, राजा सिंह, प्रिंस सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed