फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu water level rises by 5 cm in Dhanghata; department begins monitoring.

Sant Kabir Nagar News: धनघटा में पांच सेमी बढ़ी सरयू, विभाग ने शुरू की निगरानी

Thu, 16 Jul 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level rises by 5 cm in Dhanghata; department begins monitoring.
लोहरैया। धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा है। एक दिन में नदी के जलस्तर में लगभग पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हालांकि नदी अभी अपने बहाव क्षेत्र में ही बह रही है और एमबीडी बांध से काफी दूर होने के कारण फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश माना जा रहा है। एमबीडी बांध और सरयू नदी के बीच बसे गांवों के लोग नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी स्थिति सामान्य है। धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी हर वर्ष बरसात के मौसम में विकराल रूप धारण कर लेती है। ऐसे समय में एमबीडी बांध और नदी के बीच बसे गांवों के लोगों का नाव ही एकमात्र सहारा बन जाती है, क्योंकि सभी संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब जाते हैं। बाढ़ आने पर चकदहा, भौवापार, गायघाट, करनपुर, सरैया, खरैया और ढोलबजा सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिंचाई विभाग की ओर से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed