फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu water level increase, villagers are in fear

खतरे से मात्र 55 सेंटीमीटर नीचे है नदी का जलस्तर

Sat, 10 Aug 2019 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Saryu water level increase, villagers are in fear
धनघटा के घाघरा नदी में जलस्तर बढने के कारण नाव से पशुओं के लिए चारा लाने जाते माझा के लोग। - फोटो : KHALILABAD
खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू, दहशत में लोग
विज्ञापन

- लाल निशान से 55 सेंटीमीटर नीचे है नदी का जलस्तर
- अचानक पानी बढ़ने से बढ़ी दिक्कत, 24 गांवों के लोग होंगे प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार की शाम चार बजे खतरे के निशान के समीप पहुंच गया। जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो अगले 24 घंटे में नदी तबाही मचा देगी। बढ़ते जलस्तर को देख नदी व बंधे के बीच बसे 24 गांवों के लोग चिंतित हैं। एसडीएम ने क्षेत्र के लेखपालों को सतर्क करते हुए आपात स्थिति की तत्काल सूचना देने व आवश्यक होने पर गांव खाली कराने का इंतजाम कराने का भी निर्देश दे दिया है।
सरयू नदी का जलस्तर एक पखवारे से स्थिर था। परंतु शुक्रवार की शाम से ही जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है। सिंचाई विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार शारदा बैराज से नदी में 84285 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गिरिजा बैराज से 83785 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1342 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं का मानना है कि अगले 15 घंटे बाद इसका असर जिले में पड़ेगा। इधर तुर्कवलिया गांव के समीप लगे गेज पर शुक्रवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 78.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 79.34 मीटर पर है। इसकी जानकारी से तहसील प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पल-पल की रिपोर्ट ली जाने लगी है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सरयू नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 55 सेंटीमीटर नीचे है। जिसको देखते हुए सभी संबंधित लेखपालों को अपने क्षेत्र में लगातार संपर्क में रहने व रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो नदी व बंधे के बीच बसे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

00000
यह गांव होंगे प्रभावित
सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से धनघटा तहसील क्षेत्र में सरैया, खरैया, ढोलबजा, चकदहा, सुअरहा, गुनवतिया, भौआपार, सियाराम अधीन, कंचनपुर, गायघाट, चपरा के केवटाही सहित 24 गांव सीधे प्रभावित होंगे। नदी व बांध के बीच बसी करीब 40 हजार की यह आबादी हर साल बरसात में बाढ़ से प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed