फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu river water level increases, Kuano decreases

Sant Kabir Nagar News: सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, कुआनो घटाव पर

Sun, 21 Jul 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Saryu river water level increases, Kuano decreases
धनघटा। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से एक बार फिर समीपवर्ती गांव के लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। 24 घंटे में नदी 20 सेंटीमीटर बढ़कर शनिवार की शाम 78.650 सेंटीमीटर पर पहुंच गई। वही दूसरी तरफ कुआनो नदी के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की कमी आई है।
विज्ञापन


सरयू नदी के जलस्तर में जब बढ़ोतरी होती है तो धनघटा तहसील के वह 36 गांव सबसे पहले प्रभावित होते हैं जो नदी और एमबीडी बांध के बीच बसे हुए हैं। बाढ़ के कारण इन गांवों के लोगों को प्रति वर्ष उजड़ने और बसने की नौबत आ जाती है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान 79.400 मीटर से करीब 70 सेंटीमीटर नीचे है। लेकिन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से लोगों की खेतों में पानी फैलने लगा है। इसी महीने में दो बार नदी के पानी में वृद्धि होने से किसानों को फसलों को प्रभावित होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम चार बजे से शनिवार की शाम चार बजे तक सरयू नदी जिस तरह 20 सेंटीमीटर बढ़ते हुए 78.450 से 78.650 मीटर पर पहुंची है अगर यही रफ्तार रही तो दो दिनों के भीतर बांध और नदी के बीच बसे 17 गांव के लोगों की अपने घरों से पलायन करना मजबूरी हो जाएगी। उधर, कुआनो नदी में 30 सेंटीमीटर कमी आई है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर बढ़ोतरी दर्ज हुई है तो कुआनो नदी मुखलिसपुर में 30 सेंटीमीटर नीचे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed