फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   saryu mahostava start

दीपदान के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय सरयू महोत्सव

Tue, 24 Nov 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
saryu mahostava start
दीपदान के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय सरयू महोत्सव
विज्ञापन

- प्रतिदिन मां गंगा की आरती, दीपदान, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सरयू नदी के बिड़हर घाट पर सात दिवसीय सरयू महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की देर शाम दीपदान के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष राकेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
सरयू नदी के बिड़हर घाट पर जन सहयोग से बाबा भुईलोटन दास ने कई मंदिरों का निर्माण कराने के साथ ही इस भूमि को ऐतिहासिक बना दिया। बाबा भुईलोटन दास ने बताया कि कई वर्षों से यहां पर कार्तिक मास में जन सहयोग से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक ने कहा कि सरकारी खर्च पर महोत्सव का आयोजन होना चाहिए। यहां पर यदि सरकारी खर्च पर महोत्सव का आयोजन किया जाए और इस जगह को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाए तो इस पिछड़े क्षेत्र का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के सीएम से मिलेंगे और बिड़हर घाट को पर्यटक स्थल बनाए जाने के साथ यहां सरयू महोत्सव सरकारी खर्च पर प्रति वर्ष आयोजित किए जाने की मांग करेंगे। बाबा भुईलोटन दास ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह और शाम को मां गंगा की आरती और दीपदान होगा। दिन में प्रवचन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर रामशंकर दुबे, सुभाष कसौधन, रविंद्र पांडेय, दिनेश राय, हरीराम यादव, श्रवण कुमार, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed