{"_id":"451b90628c8361831cea1befa1d11cfe","slug":"sarayu-in-dharmsinhwa-broken-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मसिंहवा में सरयू नहर टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मसिंहवा में सरयू नहर टूटी
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे से खरीफ की फसल खो चुके किसानों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। रबी अभियान की बुआई में जुटे धर्मसिंहवा क्षेत्र के बेलराई गांव के किसान पर एक बार फिर मुसीबत में है।
वजह यह है कि एक बार फिर गांव के पास से गुजरी सरयू नहर टूट गई है, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गयी। इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है।
सरयू नहर खण्ड तीन की शाखा गांव बेलराई सीवान से होकर जाती है। सीवान में प्रत्येक वर्ष पानी के भारी दबाव के कारण नहर टूट जाता है। नहर के कर्मी हर वर्ष इसकी मरम्मत कराते हैं पर गेहूं के फसल के समय पानी के छोड़ते ही नहर टूट जाता है।
विज्ञापन
बेलराई गांव निवासी रामसंवारे राय, शैलेंद्र राय, प्रमोद राय, अशोक राय, विनोद, अतरपाल आदि ने बताया कि नहर टूटने की घटना हर वर्ष होती है। लेकिन विभागीय अधिकारी खामोशी अख्तियार किए रहते हैं। प्रतिफल इस बार भी नहर टूट गई है और किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि विभागीय अधिकारियों व प्रशासन ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।