फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar top in health works

स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जिला दोनों मंडलों में टॉप

Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar top in health works
स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जिला दोनों मंडलों में टॉप
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन करने वाली सूची में संतकबीरनगर सहित छह जिले शामिल
खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिशन निदेशक ने दिए सुधार के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने में जिला गोरखपुर-बस्ती मंडल में टॉप पर है। जबकि देवरिया, कुशीनगर खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों की सूची में शामिल हैं। इसको लेकर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अर्पणा उपाध्याय ने खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में सुधार के निर्देश दिए हैं।

मिशन निदेशक ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर समुुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वीएचएनडी सत्रों पर प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से राज्य, जनपदीय एवं यूनिसेफ के पर्यवेक्षकीय अधिकारियों द्वारा सत्रों का नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। माह जून 2021 में प्राप्त पर्यवेक्षकीय सूचना के समीक्षा में जो पाया गया कि बहराइच, संतकबीरनगर, बलरामपुर, चित्रकूट, शाहजहांपुर, आजमगढ़ में बेहतर कार्य हुआ है। जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में देवरिया, बलिया, गाजीपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद, बाराबंकी, मऊ, सीताराम शामिल हैं। पत्र में इस बात का जिक्र है कि जनपद देवरिया, बलिया एवं मुरादाबाद द्वारा लगातार तीन माह से वीएचएनडी सत्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं में खराब प्रदर्शन किया है। मिशन निदेशक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह जनपद स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षात्मक बैठक में अपेक्षा से कम उपलब्धि वाले वीएचएनडी सत्रों की विवेचना करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष बेहतर करने का प्रयास सुनिश्चित कराएं। उल्लेखनीय है कि वीएनएनडी सत्र में गर्भवती, धात्री, किशोरी की जांच व टीकाकरण के साथ ही शिशुओं के टीकाकरण और पोषाहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहती है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, आने वाले दिनों में और सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed