फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Youth committed rape on the pretext of

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Mon, 29 Jul 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Youth committed rape on the pretext of
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती ने एक युवक पर पहले देईसांड़ बाजार फिर गोरखपुर जनपद के सहजनवां स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना की लिखित सूचना युवती ने महुली पुलिस को रविवार को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे पहले अपने जाल में फंसाया। बीते 26 जुलाई को देईसांड बाजार स्थित एक घर में और उसके बाद गोरखपुर के सहजनवां स्थित एक होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो अब वह तरह-तरह के बहाने बनाकर उससे अपना पिंड छुड़ाना चाह रहा है। युवती ने महुली पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महुली रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। मामला सत्य पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed