फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : Vasantik Navratri starts today... Mother's court is decorated

Sant Kabir Nagar News: वासंतिक नवरात्र आज से...सज गए मां के दरबार

Sun, 30 Mar 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : Vasantik Navratri starts today... Mother's court is decorated
संतकबीरनगर। वासंतिक नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। इस बार नवरात्र आठ दिनों का होगा। शक्ति की उपासना के विशेष काल में पूजन-अर्चन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बाजारों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

नारियल, चुनरी, फलाहार सहित पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दुकानों पर देर शाम तक भीड़ देखी गई। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ सजावट में समिति के लोग जुटे रहे। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन होगा। शुभ मुहूर्त के मंदिरों व घरों में कलश स्थापना होगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग आदि का कार्य शनिवार की शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार की मां दुर्गा मंदिर, वन देवी मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाराखाल मंदिर सहित अनेक मंदिरों पर लोग शनिवार की शाम तक सजावट व साफ-सफाई करते रहे। मंदिरों के बाहर नारियल, कपूर, फल, अगरबत्ती, समेत अन्य जरूरी चीजों की दुकानें सज गई हैं। रविवार की सुबह शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना की जाएगी। इसके बाद आठ दिनों का व्रत शुरू हो जाएगा। इसी तरह से मेंहदावल, बेलहर, बखिरा, महुली, धनघटा आदि क्षेत्रों के मंदिरों में भी तैयारी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed