{"_id":"66a581e81ad567d27d05e3b6","slug":"santkabirnagar-news-thieves-broke-the-locks-of-three-schools-in-three-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118351-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरों ने तीन दिनों में तोड़ा तीन स्कूलों का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरों ने तीन दिनों में तोड़ा तीन स्कूलों का ताला
Sun, 28 Jul 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर ब्लाॅक में चोरों का आतंक बढ़ गया है। इस बार चोरों के निशाने पर प्राथमिक विद्यालय हैं। जहां लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरी की इन घटनाओं से शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार बेलहर कला ब्लॉक में चोर तीन परिषदीय स्कूलों का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चुरा ले गए। चोरों ने 24 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय बढ़या बाबा, 25 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय बरगदवा कला तथा 26 जुलाई की रात यूपीएस सरौआ में किचेन का ताला तोड़कर उसमें बच्चों के लिए रखी गई खाद्य सामग्री तथा गैस सिलिंडर आदि उठा ले गए। बताते चलें कि पिछले वर्ष भी चोरों ने परिषदीय विद्यालयों को निशाना बनाया था। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय जिवधरा में चोरी करते हुए एक चोर पकड़ा भी गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।