फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: The plan to deliver water to every house is still incomplete, people will have to face problems in summer

Sant Kabir Nagar News: हर घर पानी पहुंचाने की योजना अब भी अधूरी, गर्मी में झेलनी पड़ेगी परेशानी

Sun, 30 Mar 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: The plan to deliver water to every house is still incomplete, people will have to face problems in summer
संतकबीरनगर। शहर में पुरानी पाइपलाइन को बदले जाने और सीमा विस्तारित क्षेत्र में हर घर स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजना अधूरी रह गई। 100 करोड़ खर्च कर शुरू की गई यह परियोजना मार्च 2025 में पूरी होनी थी, मगर अब इसे पूरा करने के लिए जिम्मेदारों ने दिसंबर तक की मोहलत मांगी है। ऐसे में इस गर्मी लोगों को पीने के पानी की परेशानी को लेकर जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर की आबादी करीब एक लाख है जो 25 वार्डों में बंटी हुई है। सभी वार्डों के हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन और जल निगम शहरी ने 100 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही औद्योगिक नगर में एक ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में इस परियोजना की स्थिति यह है कि अभी तक पुरानी पाइ लाइनों को बदला नहीं गया है, जिसके कारण ज्यादातर पाइप में लीकेज हो रहा और लोगों के घरों में प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जबकि सीमा विस्तारित क्षेत्रों की स्थिति यह है कि उस्का कला, बंजरिया, बरदहिया बाजार, बनियाबारी सहित विभिन्न मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई गई है, जबकि औद्योगिक नगर में भी इसका कार्य चल रहा है। जिस रफ्तार से कार्य हो रहा है, इससे गर्मी में परियोजना पूर्ण होती नहीं दिख रही है। इससे लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed