{"_id":"66b1531566ad4282f9024ad7","slug":"santkabirnagar-news-the-department-will-wake-up-when-an-accident-happens-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118802-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जब होगा हादसा तब जागेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जब होगा हादसा तब जागेगा विभाग
Tue, 06 Aug 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत से सटे बीएमसीटी मार्ग की दुर्दशा बड़ी समस्या के साथ दुर्घटना को दावत दे रही है। सड़क की पटरी से सटे तीन से चार फीट के गहरे गड्ढे दुर्घटना के सबक बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी इसकी सुधि लेने की जगह उदासीन बना हुआ है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
मेंहदावल नगर पंचायत के पूरवा वार्ड से सटे बीएमसीटी मार्ग की पटरी पर सड़क क्षतिग्रस्त होकर तीन से चार फीट गहरा गड्ढा बन गया है। राजा बारी गांव से बराखाल तिराहे के बीच तीन स्थानों पर राजकीय राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे पटरी पर गहरे गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। विभागीय जिम्मेदार बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं। जब बड़ा हादसा या कोई घटना दुर्घटना हो जाएगी, तब विभाग की चेतना जागेगी और सड़क की पटरी पर बने गड्ढे को भरने की कवायद शुरू होगी।
क्षेत्र के संजय पांडेय, विजय यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव, सौरभ पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, आनंद पांडेय, अनिल मौर्य, कमलेश गुप्ता, भूखल यादव, बसंत निषाद, सुनील निषाद आदि लोगों का कहना है कि बीएम सिटी मार्ग पहले ही जर्जर हालत में है। इस पर यात्रा करना कठिन हो गया है। ऊपर से सड़क की पटरी पर तीन से चार फीट गहरे गड्ढे यात्रियों को मुश्किल में डाल रहे हैं। रात में कोई भी वाहन सवार किसी दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में इस गड्ढे में गिरकर घायल हो सकता है। बड़े वाहन इसमें गिरकर पलट सकते हैं लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से निजात दिलाने की जगह उदासीन बने हुए हैं। जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि संबंधित विभाग को सड़क के मरम्मत का निर्देश दिया जाएगा।