{"_id":"6893960fa6922a6fd50892bb","slug":"santkabirnagar-news-secondary-teachers-association-protested-over-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136617-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया
Wed, 06 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के लोग।
- सीएम को संबोधित 25 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली, राजकीय जैसी सेवा सुरक्षा और ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची जारी करने सहित 25 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट जिलाध्यक्ष हरिकेश कुमार यादव वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाए और उनका डाटा भी मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जाए और वेतन भुगतान चेक के माध्यम से उनके खाते में सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद के चार शिक्षकों के चयन वेतनमान संबंधी पत्रावली, राजकीय इंटर कॉलेज में वर्ष 2025 में मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों के परिश्रम, अवशेष विद्यालयों के वेतन के संबंध में तथा 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त जनपद के 26 शिक्षकों के एनपीएस खाते से धन निकासी के संबंध में प्रपत्र जिला विद्यालय शिक्षक महोदय को उपलब्ध कराते हुए या मांग की गई की अति शीघ्र जनपद स्तर से इस तरीके का पत्र जारी हो, जिससे पुरानी पेंशन से आच्छादित 26 शिक्षकों का एनपीएस खाते से उनके जीपीएफ खाते में हस्तांतरित किया जा सके। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मोहम्मद सईद, अटेवा मंडलीय मंत्री मुकेश कुमार यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।