{"_id":"66a6e47011b7eeb58c0a2c44","slug":"santkabirnagar-news-police-sent-husband-accused-of-murdering-wife-to-jail-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118395-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 29 Jul 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी पत्नी के हत्यारोपी पति अब्दुल रब को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। शनिवार की देर शाम मृतका शहनाज का पोस्टमाॅर्टम के बाद शव को उसके भाई सलमान व मामा इस्लाम एवं अन्य रिश्तेदारों ने ग्रामीणों की मदद से गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने पहले से ही हत्यारोपी पति अब्दुल रब को अपने कस्टडी में ले लिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराकर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन