{"_id":"66a57ee81bf432015b0d79c4","slug":"santkabirnagar-news-people-suffering-due-to-power-cut-in-scorching-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118344-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से बेहाल रहे लोग
Sun, 28 Jul 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित महुली फीडर की सप्लाई शनिवार को पूरे दिन ठप रही। भीषण गर्मी के चलते हाहाकार मचा रहा। गर्मी से बेहाल होकर दुकानदार और ग्रामीण परेशान रहे। उपकेंद्र से नए बनाए गए कुशहवा फीडर का ट्रायल और दुरुस्तीकरण की वजह से आपूर्ति बंद रही।
महुली फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद सही ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही है। हर दस से मिनट में ही बिजली कटौती हो जा रही है। फीडर से जुड़े गांव छितही, मानपुर, सिसवनिया, सिकटहा, बंधुपूर आदि के ग्रामीण नुरुल अमीन, सुनील, गायत्री, सोनिया, फरहाना, अतुल आदि ने बताया कि बार-बार बिजली कटने से परेशान हो चुके है। जरूरत के हिसाब से आपूर्ति न मिलने से इनवर्टर की बैट्री चार्ज नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ भीषण गर्मी से बेहाल स्थिति है। निगम के आपूर्ति शेड्यूल की बात तो दूर चौबीस घंटे में मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। लोगों की मानें तो विगत एक सप्ताह से बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। शनिवार पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। लोग तरह तरह के उपाय लगाकर गर्मी से निजात पाने का तरीका अपना रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार केवल बिजली निगम बिल जमा कराने और कनेक्शन जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। शनिवार को आपूर्ति बहाली न होने पर जिम्मेदार ने बताया कि नए फीडर कुशहवा पर कार्य चल रहा है। जिसके चलते पूरे दिन बिजली बाधित रहेगी।