{"_id":"688907777a49f2e6c50dabd6","slug":"santkabirnagar-news-operators-who-did-not-get-124-school-vehicles-fitness-tested-were-summoned-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136226-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 124 स्कूल वाहनों का फिटनेस न कराने वाले संचालक तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 124 स्कूल वाहनों का फिटनेस न कराने वाले संचालक तलब
Tue, 29 Jul 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में लगातार नोटिस और जांच के बावजूद स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर संचालक गंभीर नहीं दिख रहे थे। परिवहन विभाग ने जिले के 124 स्कूली वाहनों के संचालकों को नोटिस भेजकर तलब किया है। जांच के दौरान कागजात सही न मिलने वाले वाहनों पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
मई में स्कूल बंद होने के साथ ही एआरटीओ की तरफ से स्कूल वाहन के प्रपत्र सही कराने के लिए स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी संचालकों ने वाहन के कागजात सही कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई। जून में रिमाइंडर देने के बाद भी दर्जनों स्कूल वाहन के कागजात नहीं सही कराए गए।
जुलाई में जनपद में कुल पंजीकृत 737 स्कूल वाहन के कागजात कार्यालय में जांच के दौरान 194 स्कूल वाहनों की फिटनेस फेल मिली, जिसके बाद संबंधित स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य को रिमाइंडर भेजकर वाहन के कागजात सही कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद 70 स्कूल वाहन के प्रपत्र को सही कराने के लिए कार्यालय में आवेदन किया। इधर, 124 स्कूल वाहन के संचालक फिटनेस, परमिट व अन्य कागजात सही कराने के लिए कार्यालय नहीं आए, जिसके बाद 28 जुलाई को एआरअटीओ प्रियंवदा सिंह ने सभी 124 स्कूल वाहन के संचालकों को नोटिस भेजकर उन्हें तलब किया है, जिससे स्कूल वाहन के कागजात सही हो और छात्र सुरक्षित इन वाहनों से घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंच सके।