फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Meat shops are opening on Kanwar Marg.

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ मार्ग पर खुल रही है मीट की दुकानें

Sun, 28 Jul 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Meat shops are opening on Kanwar Marg.
बखिरा। सावन महीने में कावड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रखने का शासन का आदेश है। इसके बावजूद बखिरा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक मीट की दुकानें खोली जा रहीं हैं। पुलिस ने इन दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन दुकानदारों की मनमानी पुलिस पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र में रसूलाबाद से पकड़िया व तरकुलवा से रसूलाबाद व बखिरा से नौरो तक लगभग दो दर्जन से अधिक मीट की दुकानें हैं। इनपर खुले में मीट की बिक्री की जाती है। सावन महीने में कांवड़ मार्ग पर मीट की बिक्री न करने की मनाही है। इसके लिए सावन महीने की शुरुआत में ही पुलिस ने समस्त मीट विक्रेताओं को दुकान बंद रखने के लिए सूचित कर दिया था। इसके बाद भी क्षेत्र के मीट विक्रेता मनमानी करते हुए सावन में दुकानें खोलकर मीट की बिक्री कर रहे है। इसी रास्ते जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के लोगों का आना-जाना पूरे दिन लगा रहता है। पुलिस चौकी के इर्द-गिर्द भी मीट की दुकानें मौजूद हैं, मगर किसी की नजर इन पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed