फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar news

Sant Kabir Nagar News: चिंता बढ़ा रही सेरेब्रल पाल्सी... हर सप्ताह मिल रहे मरीज

Mon, 07 Oct 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar news
- जन्म के समय नवजात के दिमाग को ऑक्सीजन न मिलने पर होती है बीमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सेरेब्रल पाल्सी बीमारी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। जन्म के समय नवजात के दिमाग को आक्सीजन न मिलने पर यह रोग उसे घेर लेता है। जिला अस्पताल में हर सप्ताह एक से दो मरीज इस तरह के मिल रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो जन्म के समय अगर बच्चा न रोए तो वह सेरेब्रल पाल्सी की चपेट में आएगा।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी सिंह ने बताया कि प्रसव के दौरान नवजात के मस्तिष्क में ऑक्सीजन न पहुंचने से वह इस रोग की चपेट में आ जाता है। ओपीडी में सप्ताह में एक से दो नवजात ऐसे आ जाते हैं। बच्चा बड़ा होता है तो पहले फिजियोथेरेपी की मदद से उसको सही करने का प्रयास किया जाता है। अंतिम विकल्प ऑपरेशन है, जिससे बच्चे के सही होने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन


यह हैं लक्षण
- मांसपेशियों में कमजोरी या अकड़न।
- शरीर के अंगाें को नियंत्रित करने में समस्या।
- चलने और खड़े होने या बैठने में समस्या।
- बोलने और सीखने में परेशानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed