फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar news

आरटीई : दिसंबर से ही भरे जाएंगे फार्म

Thu, 26 Sep 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
santkabirnagar news
-नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने की कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राइट टू एजुकेशन आरटीई के तहत गरीब बच्चों को प्राइवेट मॉटेसरी स्कूलों में एडमिशन देने के लिए अब दिसंबर से ही फार्म भरे जाएंगे। नए सत्र में आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होग। इस बार आवेदन चार चरणों में ही लिए जाएंगे, हालांकि अप्रैल तक सभी चरणों में बच्चों का प्रवेश पूर्ण कराया जाना है। इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है।

आरटीई के तहत निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 में जनवरी से पहले चरण का आवेदन लिया गया, जबकि चौथे चरण की प्रक्रिया पूर्ण होने में जून तक का समय गुजर गया था। जिससे चौथे चरण में प्रवेश पाने वाले बच्चाें का करीब दो महीनें का कोर्स पिछड़ गया। जिससे उन्हें पठन-पाठन को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 2023 में यह प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हुई थी जबकि 2024 में उसे बेहतर करने के लिए जनवरी से ही पहल की गई, लेकिन अब दिसंबर में ही पहले चरण में आवेदन लिया जाएगा। इससे एक अप्रैल से पहले ही चारों चरण में आवेदन करने वाले बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा सके। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत गरीब बच्चों का प्रवेश के लिए दिसंबर माह से ही आवेदन शुरू हो जाएगा। निदेशालय से इसका पत्र आया है। इससे प्रवेश प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed