फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar news

Sant Kabir Nagar News: बकाया मानदेय के विरोध में रसोइयों ने बीएसए कार्यालय को घेरा

Fri, 13 Sep 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar news
- बीएसए को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा
विज्ञापन

- मांगे पूरी न होने पर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बकाया मानदेय व निजी करण के विरोध में नाराज रसोइयों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान रसोइयों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौपा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे लोग अनिश्चितकालीन कालीन हड़ताल शुरू कर देंगी।
मध्याह्न रसोइया कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष रमा गोंड ने कहा कि रसोइयों को पिछले सत्र का मानदेय नहीं दिया गया है। साथ ही पुरानी रसोइयों को हटाकर नया रसोइयों के चयन का कुचक्र किया जा रहा है। सरकार ने मई 2016 में प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसाइयों को हटाने और नए चयन पर पाबंदी लगा दी थी पर भाजपा सरकार दोबारा चयन करके रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसका खामियाजा सरकार को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यूनियन की जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की रसोइया दो हजार मानदेय पाती हैं, जिससे उनका भरण-पोषण भी नहीं हो पाता है। समय से मानदेय भी नहीं मिल रहा है। वहीं जिला मंत्री ध्रुवचंद ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का निजीकरण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। छटनी के नाम पर फाॅर्म भरवा कर मनमाने तरीके से चयन हो रहा है। एमडीएम के रसोइयों का बीत सत्र का मानदेय नहीं दिया गया है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। इस दौरान शांति, लक्ष्मी देवी, कुुसुम, राधिका, चंपा, मीरा, शीला, शंकुतला, विद्यावती, इंद्रावती, भानमती, मनभावती, रूपा, संगीता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed