फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: India Marka hand pump is not working since last one year, not getting pure drinking water

Sant Kabir Nagar News: एक साल से खराब है इंडिया मार्का हैंडपंप, नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

Mon, 12 Aug 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: India Marka hand pump is not working since last one year, not getting pure drinking water
लौहरौली। विकास खंड सेमरियावां के दुधारा स्थित एएच एग्री इंटर कॉलेज परिसर में लगा दो इंडिया मार्का हैंडपंप एक साल से खराब है। यहां पानी के लिए विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ता है। सबकुछ जानने के बाद भी संबंधित जिम्मेदार मामले में अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में शुद्ध पेयजल हेतु लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक वर्ष से खराब है। चबूतरा भी टूटा हुआ है। विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक लगभग 1500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिन्हें शुद्ध पेयजल मुहैया करने के लिए विद्यालय परिसर में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। जिससे उम्मीद थी कि अब शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन मरम्मत व देखरेख के अभाव में विगत एक वर्ष से दोनों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो गए हैं। इससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को भी पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य मुनीर आलम खान ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी के माध्यम से डीएम को छह अगस्त को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन लगभग एक सप्ताह होने को हैं अभी तक दोनों इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन


बीडीओ सेमरियावां विजय कुमार सिंह ने कहा कि इसका कोई बजट नहीं है। फिर भी इसको मरम्मत की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed