फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Girls who went missing on Saturday were found on Sunday

Sant Kabir Nagar News: शनिवार को गायब हुई छात्राएं रविवार को मिली

Mon, 12 Aug 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Girls who went missing on Saturday were found on Sunday
बेलहर। क्षेत्र के दो गांव की अलग-अलग दो छात्राएं स्कूल की छुट्टी के बाद से शनिवार को गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। बेलहर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जांच में जुट गई है। रविवार की भाेर में पुलिस ने दोनों छात्राओं को खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के निवासी की 12 वर्षीय बेटी और उसकी सहेली गोईठहा स्थित एक स्कूल में शनिवार को पढ़ने गई थी। जहां से दो बजे छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकली, लेकिन गोईठहा चौराहे से ई-रिक्शा पर बैठकर नंदौर के लिए चली गई। देर तक जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने इसकी जानकारी बेलहर पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रविवार की भोर में पुलिस ने इन छात्राओं को मेंहदावल बाईपास के पास से ढूंढ निकाला किया। इसके बाद इन छात्राओं को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। छात्राओं को तलाश कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्राओं की बरामदगी में स्कूल के प्रबंधक ने काफी सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed