फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : Fight in land dispute, case filed against three

Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन पर केस

Wed, 06 Aug 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : Fight in land dispute, case filed against three
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के फतुआपार में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर निवासी तबस्सुम ने बताया कि फतुआपर स्थित आराजी संख्या 67 के विभाजन के लिए 12 जुलाई को थाना दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया था। इसी मामले में 23 जुलाई को लेखपाल पैमाइश कर बंटवारे के लिए आए थे। तबस्सुम का आरोप है कि सैफुल्लाह ने अपने हिस्से से ज्यादा रकबे पर कब्जा कर लिया है। लेखपाल की ओर से पैमाइश करने पर विवाद शुरू कर दिया। लेखपाल के सामने ही सैफुल्लाह ने तबस्सुम के पति इरशाद को मारने के लिए दौड़ा लिया। सैफुल्लाह के पीछे उसका बेटा वसीउल्लाह और उसकी पत्नी कट्टा-फरसा लेकर इरशाद को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इरशाद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। तबस्सुम ने बताया कि सैफुल्लाह की अराजकता के कारण पैमाइश नहीं हो पा रही है। उसने अपने साथ पति की जान को खतरा बताया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी और उनके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed