{"_id":"66b7d756b28b3c361a04d229","slug":"santkabirnagar-news-fierce-conflict-between-two-parties-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119071-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण संघर्ष, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण संघर्ष, नौ घायल
Sun, 11 Aug 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। करिया जोत गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
करियाजोत गांव निवासी रामप्यारे और लालमन के बीच जमीन के विवाद को लेकर काफी दिनों से तनाव था। विवाद के निस्तारण के लिए दोनों पक्ष के लोग संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते चले आ रहे थे, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। जिसका नतीजा हुआ कि शनिवार को देर शाम दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी, डंडा और ईंट पत्थर चले, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से लालमन, पिंटू, सुधीर, संगीता और दूसरे पक्ष से रामप्यारे, फूल कुमारी, अवनीश, चंद्रभान, आध्या का नाम शामिल है। घटना की सूचना गांव के लोग पुलिस को दिए तो मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सबकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।