{"_id":"68939413bf30dbbc2902ebc8","slug":"santkabirnagar-news-electricity-workers-staged-a-sit-in-protest-against-privatisation-and-harassment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136635-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना
Wed, 06 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
संतकबीरनगर। विद्युत निगमा के निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान घोषणा की कि भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या पर आठ अगस्त को बिजली कर्मी कॉर्पोरेट घरानों व सार्वजनिक क्षेत्र में पॉवर सेक्टर छोड़ो अभियान चलाएंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 में विकसित भारत की कल्पना में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न करेगा। निजी कंपनियों मुनाफे के लिए काम करने आएंगी। बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि आठ अगस्त से 15 अगस्त तक बिजलीकर्मी प्रतिदिन तिरंगा लेकर व्यापक जनसंपर्क कर आम लोगों को बिजली के निजीकरण से होने वाले नुकसान से अवगत कराएंगे।